राजगीर (सरोज कुमार)। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगीर इन होटल से चार पुरुष और दो महिलाओं को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में सभी आरोपी कमरे में शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने होटल के कमरे (नंबर-2) को सील कर दिया है और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक लीटर अंग्रेजी शराब, छह मोबाइल और 5200 रुपये नगद बरामद हुए। होटल का संचालक मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जिन छह लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों की पहचान शत्रुघ्न कुमार (पंडितपुर, राजगीर), रवि रंजन कुमार (रजौली, नवादा), अमरेंद्र कुमार (रजौली, नवादा), रिशु कुमार (हिसुआ, नवादा) के रुप में की गई है।
गिरफ्तार दोनों महिलाएं कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस को संदेह है कि ये महिलाएं जिस्मफरोशी में संलिप्त हो सकती हैं। इस दिशा में भी जांच जारी है।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की घटनाएं सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। लेकिन होटल और गेस्टहाउस में गुप्त रूप से शराब परोसी जा रही है।
पुलिस के अनुसार होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यदि होटल में अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है तो उसे भी सील किया जा सकता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह के होटलों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
- हाई मास्ट लाइट से जगमगाया चंडी नगर पंचायत का यह पांच चौराहा
- राजगीर में गरजा पान समाज,13 अप्रैल को पटना में भरेगा महाहुंकार
- राजगीर नगर परिषद में शामिल गांवों की बदहाली बरकरार, विकास से कोसों दूर ग्रामीण
- नालंदा में यहां त्रेता युग और रामायण काल से जुड़ा मिला अनोखा साक्ष्य
- फेसबुक पेज पर फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार