नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी हडताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय से नहीं बन पा रहे हैं आय, आवासीय, जाती, छात्र हैं परेशान।

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। विहार राज्य राज्स्व एवं भुमी सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर 17 सुत्रीय मांगों को लेकर नव नियुक्त राज्स्व कर्मचारी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कार्य काफी बाधित हो रहा है। आम लोगों के परेशानियों के साथ साथ छात्र छात्राओं का आय, आवासीय, जाती ओ बी सी आदी अन्य प्रकार के कार्य नहीं हो पाने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि फुल्लीडुमर अंचल कार्यालय में मात्र दो ही राज्स्व कर्मचारी हैं। हड़ताल पर चले जाने से कार्यालय का कार्य बाधित हो रहा है। साथ ही आमलोगों का भी कार्य नही हो पा रहा है। अंचल अधिकारी मनोज कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी बांका से कम से कम एक पुराना कर्मचारी को अतिरिक्त प्रभार देते हुए फुल्लीडुमर अंचल को देने की मांग की जा रही है। जिससे आम लोगों के कार्य के साथ साथ आय आवासीय जाती ओ बी सी बनने से छात्रों की समस्या का निदाना हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *