बगहा ओवर ब्रिज के नीचे दोनो एप्रोच पथ में भरा बारिश का पानी, बढ़ी लोगो की परेशानी।

बगहा। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से बगहा नगर के कई जगहो पर जल जमाव हो गया। वही बगहा दो में बने नई रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों एप्रोच पथ पर भारी जल जमाव हो गया। जिससे लोगों को यातायात में काफी और असुविधा हुई। नगर वासियों का कहना है कि अकसर बारिश होने पर ब्रिज के दोनों साइड में पानी भर जा रहा है। जेके एजीजीकॉम निर्माण कंपनी द्वारा नाली का निकासी का सही ढंग से काम नहीं किया गया है। जिसके कारण जल जमाव दोनों ब्रिज के बगल में हो गया है। वही नगर के अन्य स्थानों पर भी भारी जल जमाव का सामना लोग कर रहे हैं।

जगह-जगह नालियों की स्थिति ढलान और अन्य वजहों के कारण जल जमाव हो गया है। नगर के वासियों का कहना है कि नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जल निकासी के लिए ठोस उपाय किया जाए। जिससे बगहा नगर को जल जमाव से मुक्ति मिल सकें। आने वाले समय में बरसात के मौसम में भारी जल जमाव हो जाता है। जिससे लोगों को पानी पार और कीचड़ पार करके लोगों को जाना पड़ता है। इसमें वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर के लोग पदाधिकारी से जल जमाव से मुक्ति करने के करने के ठोस उपाय करने की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *