वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..
बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर गंडक बराज के गेटो में हो रहे मेंटेनेंस कार्य को लेकर अपस्ट्रीम में जलस्राव किया गया था शुन्य
वाल्मीकिनगर। बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर गंडक बराज के फाटकों के मेंटेनेंस के मद्देनजर गंडक नदी के अप स्ट्रीम में जल स्राव को शून्य कर दिया जाता है जिसके कारण सिल्ट एवं पत्थर दिखाई देने लगते हैं। मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से गंडक बराज के सभी 52 फाटकों में ग्रीसिंग, आयलिंग एवं अन्य मरमती कार्य लगभग 1 महीने तक चलता रहता है। प्रत्येक साल बाढ़ पूर्व तैयारियों में गंडक बराज के सभी फाटकों के मरमती कार्य को विभाग प्राथमिकता देता है। ताकि बाढ़ के समय गंडक नदी के फाटकों को कोई नुकसान ना हो सके। जिसके कारण अप स्ट्रीम में पॉन्डिंग बंद कर दिया जाता है। इस दौरान गंडक नदी में पर्यटकों के लिए दी जाने वाली राफ्टिंग सेवा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। लेकिन अब पॉन्डिंग शुरू हो चुका है। गंडक नदी अप स्ट्रीम में पानी एकत्रित करना 26 मार्च के शाम से ही शुरू कर दिया गया है। गंडक बैराज से दो नहरें निकलती है जिन में पानी अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। मुख्य पश्चिमी नहर में पानी के लिए उत्तर प्रदेश जल संसाधन विभाग से डिमांड किया जाता है। तब उसमें पानी डिस्चार्ज किया जाता है। फिलहाल खरीफ फसलों के लिए पानी पॉन्डिंग की जा रही है। धान का बीज गिरने के समय तक किसानों को पानी उपलब्ध हो जाएगी।
बंद पड़े गंडक सफारी में लगेगा रोमांच का पंख
विगत एक माह से गंडक नदी के जलस्तर में आई गिरावट के कारण वन विभाग ने गंडक सफारी को बंद कर दिया था। अब गंडक नदी के जलाशय में पर्याप्त पानी उपलब्ध होते ही पर्यटकों के लिए गंडक सफारी की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों का रोमांच भी बढ़ जाएगा। इस बाबत रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि गंडक सफारी के लिए फिलहाल गंडक नदी में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो गया है। पर्यटकों की आने के साथ ही उनके लिए गंडक सफारी की सेवा शुरू कर दी जाएगी।
बोले सहायक अभियंता
बाढ़ पूर्व गंडक बैराज के 36 फाटकों सहित गंडक नदी के बांधों की मरम्मती को लेकर जलस्तर को कम किया गया था। अब मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद अपस्ट्रीम में पॉन्डिंग शुरू कर दिया गया है। डिमांड के मुताबिक नहरो में पानी छोड़ा जाएगा। मुख्य पश्चिमी नहर और मुख्य तिरहुत नहर में पानी अभी पूर्ण रूप से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। जैसे ही डिमांड मिलेगा पानी को डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया जाएगा।
( प्रमोद कुमार सहायक अभियंता बराज डिवीजन)