सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। बांका थाना क्षेत्र चक्का डीह गांव निवासी कुंदन कुमार यादव पिता राज किशोर यादव को फुलित कुमार थाना अध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान के सहयोग से बांका थाना के पुलिस के मदद से बांका थाना क्षेत्र चक्का डीह गांव से शुक्रवार के रात्रि गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि कुंदन कुमार यादव के द्वारा विगत 2022 ईस्वी में फूली डूमर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूली डूमर मुख बाजार से फूली डूमर बांध होते हुए लगभग 5 से 7 किलोमीटर जंगली पहाड़ी रास्ते से गुजरने वाले सड़क में सवा लाख बाबा जंगल के पास सीएसपी संचालक गोडा बजार निवासी के साथ राशि छीलने का घटना का अंजाम देने का काम किया था। तब से यह फरार चल रहा था घटना में दो अभियुक्त नामजद बनाया गया था। जिसमें से पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजने का काम किया था। कुंदन कुमार यादव को पुलिस वर्षों से तलाश कर रही थी जिसे शनिवार के रात्रि गिरफ्तार कर लाया गया और कानूनी प्रक्रिया करते हुए बांका न्यायालय भेजने का काम किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के द्वारा घटना को कबूल किया गया है। फूली डूमर थाना अध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा दर्जनों घटनाओं में उद्वेदन करने का कार्य किया है एवं अपराधियों पर काफी नियंत्रण बनाए रखे हैं।