जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव के अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

सुधीर कुमार सिंह जिलारिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राता के झुनझुनीयां काली स्थान के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी सह अमरपुर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुजाता वेद उपस्थित थी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललन शर्मा जिला सचिव के रूप में अभिनव कुमार यादव मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए सुजाता वेद ने कहा कि 15 साल राष्ट्रीय जनता दल की सरकार को अपने बड़ी करीब और नजदीक से देखा है जहां अपराधियों द्वारा बंदूक दिखाकर दिनदहाड़े लूट जाता था। अपहरण बलात्कार लूट का उद्योग खुला हुआ था सुबह घर से निकलने पर शाम में अगर वापस घर आ जाए तो समझ जाते थे। कि हम वापस चले आए नहीं तो कहां गायब हो जाता था। पता नहीं वर्तमान लगातार 15 से 20 साल की सरकार ने लाठी छोड़ कलम से लूटा जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है बिना रिश्वत दिए कोई कार्य नहीं होता है। इन तमाम बातों को आप भली भांति से समझ रहे हैं और बुझ रहे हैं ऐसी निकम्मी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है। और जन सुराज के हाथों को मजबूत करना है इस मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष प्रदेश को कमेटी के सदस्य के अलावे प्रखंड किसान सेल के अध्यक्ष उमेश महाराणा प्रखंड संयोजक राजीव रंजन राय मीडिया प्रभारी विकास कुमार नारद मंडल बुधन मांझी मजीद आलम गणेश मोदी मनोरमा देवी अंजली कुमारी इसके अलावे भी दर्जनों लोग आज के इस बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *