सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्ट बांका
बिहार/बाँका। 30 अप्रैल को हुई भीष्म तूफान बारिश और ओला पडने से मवेशी चरा रहे इटहरी बाजार में बोगो यादव का आकाशीय ओला से झुलस गए। परिजनों को जानकारी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुली डूमर ले गए जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उपचार करने के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी हो कि मृत बोगो यादव ग्राम पंचायत कैथा के अंतर्गत जगतपुर इटहरी गांव निवासी बताया गया है। इस घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया चंदन कुमार के द्वारा विधायक मनोज यादव को देने का काम किया गया था। विधायक मनोज यादव सोमवार को स्वरगीय गुलाबी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बोगो यादव मौत की खबर पर इस दुख के घड़ी में पिडीत परीवार से मिलने जगतपुर ईटहरी गांव दिन के लगभग छह बजे अपने कार्य कर्ताओं के साथ पहुंचे। और इस दुख के घड़ी में ढांढ़स देते हुए आपदा प्रबंधन से मिलने बाली सारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गयी है। इस मौके पर विधायक के साथ मुखिया चंदन कुमार प्रमुख गौतम प्रकाश उप प्रमुख वेणी शंकर यादव, अनुज्ञा नंद अनुज लखन लाल देव राजेश यादव इसके अलावे भी अन्य कार्य करता उपस्थित थे।