सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के दुबौली गांव निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक उमाशंकर गिरी का रविवार की अहले सुबह निधन हो गया।
राजनीति से भी जुड़े रहे शिक्षक
आपको बतादे की शिक्षक के साथ राजनीति से भी जुड़े रहे। और उनकी पत्नी राधिका देवी 2016 से 2021 तक पानापुर के प्रखंड उपप्रमुख के पद पर काबिज रही थीं।
उनके निधन पर शिक्षकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालो में प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, राजेश मांझी, कांता राम, रमेश कुमार सिंह, यशवंत प्रसाद यादव आदि शामिल हैं।