सारण :- पानापुर थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में शौच को गए एक युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई।मृत युवक स्वर्गीय बच्चू राय का 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र मनोज राय बताया जाता है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक गुरुवार की शाम बसहिया वीरेंद्र राय के ढाला के सामने गंडक नदी की तरफ शौच को गया था। काफी देर बाद जब वह वापस घर नही लौटा तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिजन देर रात तक उसकी तलाश किए। थकहार कर उन्होंने सीओ को घटना की जानकारी दी।
इस बीच शुक्रवार की सुबह परिजन उसकी तलाश को निकले तो गंडक नदी में उसका शव मिला।
युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच स्थानीय मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम एवं डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया।
मृतक तीन भाइयों में छोटा था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मंदबुद्धि था एवं उसको मिर्गी की बीमारी थी।