भाजपा के प्रखंड कार्यसमिति की हुई बैठक

सारण :- पानापुर प्रखंड के बगडीहा गांव स्थित पार्टी कार्यकर्ता गुडु सिंह के आवास पर शुक्रवार को पानापुर उतरी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष कन्हैया पंडित की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 6 एवं 7अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पंचायत एवं बूथ स्तर पर धूम धाम से मनाना है।

उसके बाद गांव चलो अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को हर घर पहुँच कर लोगो की समस्याओ को सुनना एवं 70 वर्ष से ऊपर के लोगो को चिन्हित कर उन्हें आयुष्मान भारत कार्ड किस तरह बने इस पर कार्य करना है।

इससे पहले विधायक श्री सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, मनोज कुमार गिरि, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, शैलेश कुशवाहा, रणजीत कुशवाहा, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *