सारण पानापुर
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन किए जाने पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
आपको बतादे की श्री भाष्कर पूर्व में भी जदयू के विभिन्न पदों पर विराजमान रहे हैं, वे चार बार युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रहे हैं, वही तीन बार छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष पद पर विराजमान रहे हैं, वे जदयू छात्र प्रकोष्ठ के पानापुर प्रखंड अध्यक्ष के अलावे बीस सूत्री के सदस्य रहे है।
उनके प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौड़, जिलापार्षद गुड्डू सिंह, जिला परिषद की उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरी, टनु सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, विजय सिंह, महम्मद नूर आलम, ज्ञानती नट, चांदनी सिंह सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।