सारण :- दाउदपुर थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे तीन अभियुक्त को तीन मोटरसाइकिल एवं एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है की दाउदपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी मिलकर चमरहियाँ एकमा पक्की सड़क के रास्ते डकैती करने की योजना बना रहे हैं।
उक्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए थानान्तर्गत चमरहियाँ एकमा पक्की सड़क के पास पहुँच कर छापामारी शुरू कर दी। छापामारी के क्रम में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में थाना में कांड सं0- 26/25, धारा-310 (4)/310(5)/3(5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जनताबाजार थाना कांड सं0-21/25 का एक मोटरसाइकिल, बनियापुर थाना कांड सं0-02/25 का एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल, तथा एकमा थाना कांड सं0-26/25 का एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहियाँ गांव का अशोक ओझा का पुत्र रितिक ओझा,एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव का जितेंद्र पुरी का पुत्र अमित कुमार पुरी, और दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहियाँ गांव का अनिल राय का पुत्र अंशु कुमार राय के रूप में हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त रितिक ओझा का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-
1. दाउदपुर थाना कांड सं0- 185/24, दिनांक 15.08.2024, धारा-134/303 (2) बी०एन०एस०। 2 दाउदपुर थाना कांड सं0- 244/24, दिनांक-23.10.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० बी०एन०एस०।
इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-
1. एकमा थानाध्यक्ष उदय कुमार, दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश, बनियापुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, कोपा थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार, जलालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दाउदपुर थाना की प्र०पु०अ०नि० अमन कुमारी, प्र०पु०अ०नि० अभिनंदन कुमार, सि० दिवाकर कुमार, सि० अखिलेश राम, एवं जिला आसूचना इकाई सि० विकास कुमार शामिल थे