लायंस क्लब महाराजगंज रघुशान्ति को डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में मिले ढेर सारे अवार्ड

Chhapra: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 E जो पूरा बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों को मिलाकर होता है द्वारा पटना के चाणक्या होटल में आयोजित वार्षिक डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में लायंस क्लब महाराजगंज रघु शान्ति को ढेरों अवार्ड से नवाजा गया। सारे अवार्ड सत्र 2022-23 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉक्टर महेश्वर सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवार्ड समारोह में लायन अजय कुमार सिन्हा को सम्पूर्ण डिस्ट्रिक्ट के 44 जोन चेयरपर्सन में तीसरे स्थान के पुरस्कार के साथ ही आउटस्टैंडिंग जोन चेयरपर्सन का पुरस्कार भी मिला साथ ही सत्र 2022 – 23 की अध्यक्षा लायन सीमा पाण्डेय को डिस्ट्रिक्ट 322E में 156 क्लब अध्यक्षों में सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष के पुरस्कार के साथ ही इमर्जिंग लायन के पुरस्कार से नवाजा गया। क्लब की वर्तमान सचिव लायन सोनी गुप्ता को भी सत्र 2022 – 23 के इमर्जिंग लायन का पुरस्कार मिला।

इसके साथ ही लायंस क्लब महाराजगंज रघु शान्ति को सेवा के बेहतरीन कार्यों के लिए भी दो पुरस्कार मिले। एक पुरस्कार क्लब द्वारा कराए गए मुफ्त मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर के लिए तथा दूसरा पुरस्कार एक स्कूल को गोद लेकर उसके बच्चों को पठन – पाठन की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए।

क्लब की इस उपलब्धि पर वर्तमान अध्यक्ष लायन ममता पुतुल सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने काफी हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *