Chhapra: श्री चित्रगुप्त समिति छपरा की आमसभा राज्य संपोषित सारण कमर्शियल एकेडमी भगवान बाजार छपरा के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें महासचिव विमल कुमार वर्मा द्वारा वर्ष 2024 का श्री चित्रगुप्त समिति का आय व्यय प्रस्तुत किया, जिसे आम सभा द्वारा ध्वनि मत से संपुष्टि प्रदान किया गया।
श्री चित्रगुप्त समिति की वर्तमान कार्यकारणीय समिति की सेवा अवधि पूर्ण होने पर संविधान की धारा 15 के तहत अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा ने स्वयं अध्यक्ष पद का परित्याग करते हुए कार्यकारिणी समिति को भंग करने का की घोषणा की।
कार्यकारिणी समिति के भंग होने के पश्चात आम सभा में संरक्षक मंडल को नया कार्यकारिणी चयन करने का प्राधिकृत किया गया। संरक्षक मंडल में श्री गुनजेश्वर कुमार वर्मा प्रमोद रंजन सिन्हा एवं पुंडरीक बिहारी सहाय द्वारा सविधान की धारा 10.4 के तहत नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
बताते चले की संरक्षक के एक पद रिक्त होने के कारण आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से श्री पुण्डरीक बिहारी सहाय वरीय अधिवक्ता को संरक्षक मनोनीत किया गया।
आमसभा का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य शिवनाथ सहाय द्वारा चित्रगुप्त महाराज के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के उपरांत चित्रगुप्त वंदना से की गई। संरक्षक गुनजेश्वर कुमार वर्मा की अस्वस्थता के कारण वह बैठक में वर्चुअल मीट से जुड़े रहे। संरक्षक मंडल द्वारा आमसभा में उपस्थित पचासी की संख्या में उपस्थित चित्रांशो की सहमति से संविधान की धारा 10.4.2 के तहत नागेंद्र कुमार वर्मा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
तदोपरांत संरक्षक मंडल द्वारा महासचिव के रूप में विमल कुमार वर्मा, संयुक्त महासचिव राकेश नारायण सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरि किशोर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, अजीत कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव अरविंद कुमार वर्मा, सचिव मनीष रंजन अभिषेक रंजन प्रभाकर रंजन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, संगठन सचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र भास्कर, रविश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य शिवनाथ सहाय, मुरारी शरण वर्मा, पारस नाथ श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, मनोरंजन सिन्हा, बृजमोहन प्रसाद वर्मा, विकास श्रीवास्तव, श्री रजनीश संजू, मीडिया प्रभारी विद्याभूषण श्रीवास्तव महिला प्रतिनिधित्व गिन्नी देवी ,कुसुम श्रीवास्तव युवा प्रतिनिधि मनीष कुमार सिन्हा, शुभम वर्मा, विकास वर्मा को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि श्री चित्रगुप्त समिति की स्थापना वर्ष 1938 में राजेन्द्र कॉलेज के संस्थापक रहे बाबू हरिहर शरण द्वारा किया गया। इसके प्रथम अध्यक्ष बाबू हरिहर शरण एवं महासचिव राम सहाय मनोनीत हुए। उनके पश्चात क्रमशः दरोगा प्रसाद एवं ब्रजेंद्र बहादुर अध्यक्ष मनोनीत हुए। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन के साथ आम सभा समाप्त हुआ।