डॉ विशाल सिंह राठौर बने जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य

Chhapra: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार प्रदेश जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में सारण जिला से जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर को सदस्य मनोनीत किया है।

विशाल सिंह राठौर को सदस्य बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जदयू के नेता और कार्यकर्ताओं ने फूल माला और अंग वस्त्र से डॉ विशाल सिंह राठौर को सम्मानित और अभिनंदन किया। 

सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह कुशवाहा, छात्र जदयू सारण जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन। जदयू जिला महासचिव पवन वर्मा, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद सिंह पटेल, जदयू प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जहांगीर आलम मुन्ना, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सोनू खान शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *