बिहार के नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में 27तरह की खेलों की शुरुआत

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में 27तरह की खेलों की शुरुआत

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में 27 तरह की खेलों की शुरुआत की गई है, जिसके तहत खेल की शुरुआती दौर के दौरान राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को आयोजित कबड्डी प्रतिस्पर्धा में पूल ए अंडर के तहत 18 महिला कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टीम ने 33 अंक एवं राजस्थान के टीम ने 43 अंक प्राप्त किया।

पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टीम ने 37 एवं आंध्रप्रदेश के टीम ने 43 अंक प्राप्त किए ।पूल बी में अंडर 18 पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार ने 88 एवं गोवा ने 14 अंक प्राप्त किया। वहीं महिला कबड्डी प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने 26 अंक एवं उत्तरप्रदेश ने 28 अंक प्राप्त किया।

बताया जाता है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स भारत सरकार एवं राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर 2017 को हुई थी। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। 2025 का संस्करण सातवां है और इसमें 27 खेलों को शामिल किया गया है।जो पहली बार यह प्रतियोगिता बिहार कें नालंदा जिलान्तर्गत पयर्टक स्थल राजगीर खेल परिसर में आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *