नगर निगम में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक, संतोषजनक कार्य नहीं होने के कारण निगम से हटाए गए दो कर्मी

Chhapra: छपरा नगर निगम में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय पर बिंदुवार विचार किया गया।

बैठक में महापौर ने कहा कि सभी वार्डो में सड़क एवं नाला निर्माण के लिए प्राक्कलन को कार्यपालक अभियंता को जल्द पूर्ण करा कर निविदा निकालने के लिए आदेश दिया।  जिसमें सभी वार्डो में गर्मी को ध्यान रखते हुए स्थायी प्याऊ की व्यवस्था कराने का निर्णय हुआ। जिसकी स्वीकृति सभी सदस्यों के द्वारा दिया गया।

नगर प्रबंधक के द्वारा पूर्व में बने हुये नाले की उड़ाही तेल नदी से, दूधिया पोखरा, रामपुर, जो ग्रामीण क्षेत्रो से होकर शहर का पानी निकालने के लिए लगभग 9 किलोमीटर तक ड्रेन की उड़ाही में होने वाले खर्च के बारे में सशक्त स्थायी कमिटी के समक्ष बात रखी। ताकि शहर के जलजमाव की स्थायी निकासी की जा सके।  सभी सदस्यों के द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई।  उस ड्रेन की सफाई अगर ससमय हो जाएगी तो हमारे शहर के जल जमाव की समस्या ख़त्म हो जाएगी। 6 पोकलेन की आवश्य्कता होंगी जिससे लगातार एक महीने मे बने हुये ड्रेन की सफाई की जाएगी।

मानसून के पहले रोड का निर्माण हो पूर्ण

सशक्त स्थायी समिति सदस्य कृष्णा शर्मा द्वारा कमिटी के समक्ष कहा गया कि पिछले साल नाले उड़ाही को पूर्ण नहीं किया गया। जिससे मेरे वार्ड मे जल जमाव बन गया था। इस साल नाला उड़ाही जब होंगी उस समय सबकी जिम्मेदारी भी निर्धारित होंगी। ताकि कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति मे उस कर्मी, सफाई निरीक्षक एवं पदाधिकारी को दण्डित किया जा सके। जिस वार्ड में जलजमाव हो रहा है वैसे रोड निर्माण का कार्य जल्द से जल्द निविदा कराये ताकि आगामी मानसून के पहले रोड का निर्माण पूर्ण हो सके। 

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सहायक अभियंता के लिए जो गाड़ी मिल रही उसको 24 घंटे दिया जाये। ताकि ससमय कार्य का निष्पादन किया जा सके। उसका नियंत्रण सहायक अभियंता के अधीन रहेगा। जिसके लिए समिति के द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

गर्मी को देखते हुये ख़राब हुये चापाकल की मरमती के लिए स्थायी समाधान के लिए एजेंसी का चयन करा ले। ताकि उसका समाधान ससमय कराया जा सके। वार्ड 6 के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अजय कुमार के द्वारा कहा गया कि प्रत्येक माह 15 तारीख या 30 तारीख को सभी कार्यों की समीक्षा सशक्त स्थायी कमिटी के समक्ष की जाय ताकि शहर का विकास किया जाये। वार्ड 26 के पार्षद सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संजय प्रसाद द्वारा कहा गया कि हथुआ मार्किट मे इसके अतिरिक्त उस बिल्डिंग के ऊपर एक और तल बनाया जाये।  राजेंद्र सरोवर, साह बनवारी लाल पोखरा को सौंदर्य कराने हेतु विभाग को पत्र भेजनें हेतु सहमति व्यक्त की गई।

संतोषजनक कार्य नहीं होने के कारण निगम से हटाए गए दो कर्मी 

रौशनी कुमारी, कार्यालय कर्मी के कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण, होल्डिंग निर्धारण में बहुत सारी शिकायत महापौर के कार्यालय मे आने के कारण रौशनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु सशक्त स्थायी कमिटी के द्वारा निर्णय लिया गया।  कनीय अभियंता अभय कुमार के कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण, तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु सशक्त स्थायी समिति के सहमति व्यक्त की गई। सफाई निरीक्षक सुमित कुमार को तत्काल नगर आयुक्त के द्वारा सर्किल 18 एवं 19 दिया गया है, परन्तु सशक्त स्थायी समिति के द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा 18 लाख का पूर्व में गबन का आरोप लगा था जिसके लिए उनको फिर से वसूली के कार्यों को नहीं देने हेतु सहमति सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

महापौर के द्वारा कहा गया कि निगम के अन्य संविदा कर्मी, दैनिक कर्मी की सेवा से संतुष्ट होने के कारण उनके सेवा में विस्तार किया गया, जिसकी स्वीकृति सशक्त स्थायी समिति कमिटी की बैठक मे स्वीकृति दी गई। 

बैठक मे उप महापौर रागीनी देवी,सशक्त स्थायी समिति, नेहा देवी, कृष्णा शर्मा, हेमंत राय, संजय प्रसाद, अजय साह, गुड्डू सिंह प्रतिनिधि, तदर्थ कमिटी के सदस्य अमित कुमार,कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, नगर प्रबधक अरविन्द कुमार,सिटी मिशन प्रबंधक, सुधीर कुमार हिमांशु, प्रधान लिपिक तारकेश्वर नाथ मिश्रा, लेखापाल, उपेंद्र कुमार, लिपिक दीपक कुमार उपलब्ध थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *