कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
chhapra : सारण पुलिस द्वारा कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक-12.02.25 को भगवानबाजार थाना पुलिस टीम द्वारा कांड सं0-76/25 आर्म्स एक्ट के अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड के नामजद अभियुक्त छोटा ब्रहम्पुर के निवासी आशुतोष पाण्डेय, पिता निर्मल पाण्डेय, साकिन- छोटा ब्रहमपुर ब्राह्मण टोली, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण के घर में छुपे हुए हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आशुतोष पाण्डेय के घर पहुँच कर छापामारी प्रारंभ किया गया। छापामारी के क्रम में घर में मौजुद लोगो के द्वारा लाठी-डंडा एवं अन्य चीजों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें महिला सिपाही जख्मी हो गयी। पुलिस बल पर हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में 06 अभियुक्तों के विरूद्ध भगवानबाजार थाना कांड सं0-78/25 दिनांक-12.02.25 धारा-126 (2) /115(2)/121(1)(2)/132/263(2)/351(2) (3)/352/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. आशुतोष पाण्डेय, पिता- निर्मल पाण्डेय, साकिन- छोटा ब्रहमपुर ब्राह्मण टोली, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
पु०नि० सुभाष कुमार, थानाध्यक्ष भगवानबाजार थाना, पुअ०नि० सुधीर कुमार, पु०अ०नि० विद्यानंद ठाकुर, पु०अ०नि० देवचंद्र यादव, म०सि0/1403 ज्योति कुमारी, म०सि०/92 माया यादव, सि0/593 सुमंत कुमार सिंह एवं एस०आई०टी० ।