गोपालगंज में पूजा पंडाल में भगदड़, तीन लोगों की गई जान

Gopalganj Latest News: बिहार के गोपालगंज में पूजा पंडाल में भगदड़ होने के बाद राजा दल पंडाल में दर्शन बंद कर दिया गया है। लोगों से अपने घरों को वापस लौटने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल की ओर आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी है।

बिहार के गोपालगंज से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां पर एक पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 2 महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो महिला और 5 साल के एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्याधिक भीड़ होने की वजह से हादसा हुआ है। घटना शहर के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है। भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल दर्शन बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि चीनी मिल रोड में अत्याधिक भीड़ हो गई थी और भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें दो महिला और एक बच्चे भीड़ के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भगदड़ में 10 अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

वहीं, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। एहतियात के तौर पर दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा अंबेडकर चौक से अस्पताल मोड़ होते हुए चीनी मिल रोड में जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है।

https://gopalganj.org/city-news/16134/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *