सिवान: शरारती तत्वों ने बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका पत्थर, एक यात्री घायल

परवेज अख्तर/सिवान: बरौनी से लखनऊ को जाने वाली 15203 एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार की रात्रि लगभग 3.15 बजे सिवान-जीरादेई स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने पत्थर फेंका। पत्थर ट्रेन में सवार एक यात्री के सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के देवरिया स्टेशन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सकों द्वारा घायल यात्री अभिषेक कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब ट्रेन सिवान जंक्शन से खुली तो थोड़ी देर बाद चलती ट्रेन पर शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंका गया।

पत्थर पीछे की तरफ स्लीपर से दूसरे जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्री अभिषेक कुमार को लगी ,घटना की सूचना मिलते ही सिवान रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं कांस्टेबल लक्ष्मण यादव घटनास्थल किलोमीटर नंबर 390 के पास पहुंचे। घटनास्थल के आसपास मौजूद पकवलिया तथा कंधवारा में उक्त घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्ति के संबंध में पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *