62 घंटे 9 मिनट तक स्पेसवॉक

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में अपने समय बिताने को लेकर कुछ अहम एक्सपेरिमेंट किए हैं। वह 900 घंटों से ज्यादा समय से रिसर्च में लगी हैं। अब तक उन्होंने तीन अंतरिक्ष मिशनों में 600 से ज्यादा दिन बिताए हैं और कुल 62 घंटे 9 मिनट तक स्पेसवॉक किया है, जो किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए सबसे ज्यादा है।

अपने मिशन के दौरान, उन्होंने बोइंग स्टारलाइनर को उड़ाने का भी काम किया, जिसे उन्होंने खुद बनाने में मदद की थी और जो नासा को 4.2 अरब डॉलर में पड़ा। ISS में उन्होंने कई चीजों को बदला, सफाई की और बहुत सा कचरा जमीन पर वापस भेजने में मदद की। वे 150 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोगों में शामिल रहीं, जिसमें 900 घंटे से ज्यादा रिसर्च की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *