बिहार में अभी मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन तापमान जिस तरह चढ़ रहा है वह संकेत दे रहा है कि बिहार में गर्मी का प्रकोप तेज हो सकता है। बीते 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है।

IMD पटना के अनुसार, एक दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बिहार के अधिकांश हिस्सों का अधिक तापमान अब चार डिग्री तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

