चर्चित सिने अभिनेता मनोज कुमार ने इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो उनसे जुड़ी हुई हैं।

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का मथुरा से गहरा ऐतिहासिक और भावनात्मक संबंध था जो हमेशा उनके जीवन और कॅरिअर का अहम हिस्सा रहा।

एक बार एक कार्यक्रम में मनोज कुमार ने कहा था कि उनके पूर्वज मथुरा जिले की तहसील मांट के पास एक गांव से थे। उन्हें हालांकि गांव का नाम ध्यान नहीं है।

रोजी-रोटी के लिए उनके पूर्वज पाकिस्तान के एबटाबाद और मुल्तान में बस गए थे। विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया।

मनोज कुमार ने बताया था कि उनका असली नाम हरि किशन गिरि गोस्वामी था और उनका परिवार सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से है।

मनोज कुमार ने वृंदावन में कहा था कि उनके परिजन का गुरुस्थान घासी संत मंडल आश्रम था। यह अखंडानंद जी मोतीझील आश्रम के पास स्थित है। यहां उनका आना-जाना रहा और यह स्थान उनके दिल के करीब था।
