बीपीएससी 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बीते 14 दिनों से अनशन कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 16 जनवरी (कल) अपना अनशन तोड़ेंगे। इसका ऐलान जन सुराज ने किया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 12 बजे जन सुराज आश्रम में आमरण अनशन तोड़ेंगे। 2 जनवरी से पीके अनशन पर हैं। इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इससे पहले मंगलवार को जिला प्रशासन ने उन्हें मरीन ड्राइव के पास अस्थाई कैंप बनाने की अनुमति दी थी। इसके बाद जन सुराज पार्टी के तरफ से टेंट सिटी बनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक बड़ा हॉल भी बनाया गया है। जिसे जन सुराज आश्रम नाम दिया गया। जिसमें रहने को कमरे भी हैं। सुबह गंगा स्नान करने के बाद कार्यकर्ता महात्मा गांधी का भजन भी करेंगे, मरीन ड्राइव पर टेंट सिटी के हर गतिविधि पर प्रशासन ने नजर रखी है।
Related Posts
दिल्ली चुनाव नहीं लड़ेगी आरजेडी, तेजस्वी का ऐलान; पशुपति पारस पर दिया बड़ा बयान
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी आरजेडी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही पूर्व […]
“20 साल से देश की सियासत को नाच नचा रहे सीएम नीतीश”, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा दावा
पटना : आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद को सरकार ने नया फ्लैट आवंटित किया है। मकर संक्रांति के बाद इस फ्लैट का गृह प्रवेश […]
मुजफ्फरपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर कल्याणी चौक पर एआईडीएसओ और एआईडीवाईओ के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस […]