मिशन 2025 पर मंथन, संगठन की मजबूती पर फोकस; राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के मौर्या होटल में चल रही है।जिसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, विधान पार्षद मुन्नी रजक, समीर कुमार महासेठ, स्व. शहाबुद्दीन के पुत्र ओबामा शहाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव सहित अन्य नेता बैठक में शामिल हैं।

स्थानीय होटल में हो रही इस बैठक में राजद के सांगठनिक चुनाव की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 85 सदस्य शामिल हैं जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर करीब दो सौ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें राजद के विभिन्न राज्यों की इकाइयों के अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता भी आमंत्रित किए गए है।मालूम हो कि, राजद में वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता के आधार पर ही सांगठनिक चुनाव होगा। राजद का गठन 1997 में किया गया था। तब से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरेक तीन वर्षों पर सांगठनिक चुनाव कराए जाते हैं। यह चुनाव वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए होगा। सांगठनिक चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी के सभी पदों पर नये सिरे चुनाव कराये जायेंगे। चार महीने तक चुनाव कार्यक्रम चलेगा।इसमें प्रखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पदों के लिए चुनाव होगा और नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का तब गठन होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11.30 बजे शुरू होगी। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर करीब एक दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *