मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह की रिहाई पर आज अहम सुनवाई हुई है। अनंत सिंह फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएंगे। अनंत सिंह 24 जनवरी से बेऊर जेल में बंद हैं। आज पटना के सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। मोकामा में हुए गोलीकांड मामले में अनंत सिंह जेल में है। सोनू भी फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं पुलिस मोनू की तलाश कर रही है। मोकामा के बाहुबली नेता और सोनू मोनू गैंग में गोलीबारी हुई थी। जानकारी के अनुसार, आज मोकामा में हुए गोलीकांड मामले में पटना के सिविल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर रहे जज ने पुलिस से इस पुरे घटनाक्रम की केस डायरी मांगी। इसके बाद पुलिस के तरफ से आज जज के सामने इस मामले की केस डायरी पेश नहीं की गई। इसके बाद मामले की सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि बिना केस डायरी देखे हुए इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती है। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेल याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में फिलहाल अनंत सिंह को जेल में ही रहना होगा।
Related Posts
सैफ अली खान के स्टाफ का परिचित निकला हम’लावर? जानें कहां तक पहुंची मुंबई पुलिस की जांच
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि सैफ के घर में गुरुवार तड़के […]
बिहार की जनता पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान, अब अस्पताल पहुंचना होगा और भी आसान
बिहार में मरीजों को समय पर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 700 नयी बीएलएस ( बेसिक लाइफ सपोर्ट […]
‘Poor Lady….राष्ट्रपति थक गई थीं’, द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने ये क्या कह दिया
संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अजीबोगरीब टिप्पणी की है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को […]