Bihar News : बिहार के भागलपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। मामला कहलगांव थाना क्षेत्र की है, जहां दरिन्दों एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। बदमाशों ने लड़की के प्रेमी के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की यह घटना मंगलवार रात की है। इस बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी पूरब टोला के रहने वाले हैं। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की (17) इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह अपने प्रेमी (दरभंगा निवासी) के साथ भागलपुर से ट्रेन से उतरकर रात करीब आठ बजे कहलगांव शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित अपने कैंप (किराए के मकान) जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पीछे रास्ते में पांच लड़कों ने लड़की के प्रेमी को पकड़ लिया। सभी लड़के उसे पास की झाड़ी में ले गए और लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इस बीच प्रेमी किसी तरह चंगुल से छूटकर भाग निकला और घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी गुडू को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। और उसकी निशानदेही पर तीन आरोपी विक्की, चुन्नू और सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक लड़का अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। चारों आरोपी वार्ड नंबर 14 के रहने वाले हैं। सभी फल बेचते हैं।
इधर, पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच बुधवार को महिला पुलिस की अभिरक्षा में अनुमंडल अस्पताल में कराई गई। पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मौके से कुछ कपड़े और अन्य सामान एकत्र किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।