Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : 20 फरवरी, गुरुवार को गुरु और चंद्रमा समसप्तक योग के साथ केंद्र योग भी बनाएंगे। दरअसल, गुरु वृषभ राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। दोनों एक दूसरे से समसप्तक होकर केंद्र योग भी बना रहे हैं। ऐसे में गुरुवार का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए काफी उन्नति वाला रहेगा। साथ ही आज आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही करियर में लाभ के अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल:
मेष राशि (Aries) :
सितारे बता रहे हैं कि मेष राशि वालों को आज आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वे अपने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। यह आपके लिए राहत की बात होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी की प्रगति देखकर वे प्रसन्न होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
वृष राशि (Taurus) :
आज वृषभ राशि वालों के सितारे बता रहे हैं कि परिवार में विवाह की बात चल सकती है। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। शाम को मेहमान आ सकते हैं, जिससे खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अकेले समय बिताएंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) :
सितारे बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों की अप्रत्याशित प्रगति देखकर परिवार के लोग हैरान रह जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आज आपकी किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि किसी की तारीफ पर ध्यान न दें, सावधान रहें।
कर्क राशि (Cancer) :
सितारे बता रहे हैं कि कर्क राशि वाले आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि व्यस्तता के बावजूद भी आप परिवार के बड़े-बुजुर्गों के लिए समय निकाल लेंगे। आज शाम को आपके घर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में चहल-पहल रहेगी। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। उनके साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा लगेगा।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों के लिए सितारे बता रहे हैं कि इस राशि के जो लोग साझेदारी में काम करते हैं, उन्हें आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए। अपने बिजनेस पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। विवाहित लोग अगर अपने ससुराल वालों को पैसे उधार देते हैं, तो उन्हें उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। जिन लोगों का अपने भाई से विवाद चल रहा है, उनका विवाद आज खत्म हो जाएगा।
कन्या राशि ( Virgo) :
कन्या राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप जो भी काम करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप किसी काम को दूसरों से करवाने की सोचेंगे, तो वह बाद के लिए टल सकता है, इसलिए आज महत्वपूर्ण काम खुद ही करने की कोशिश करें। छात्रों को आज दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही है, तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से उसका समाधान भी हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
तुला राशि (Libra) :
तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपके परिवार में कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद करने में बिता सकते हैं। लेकिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा, नहीं तो दूसरों की वजह से आपका खुद का काम बिगड़ सकता है। आज शाम के समय आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में अधिकारियों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना और भावुकता से बचना आपके लिए जरूरी है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी और सहकर्मी भी आपको उलझन और परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में आज आपको अपने अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना होगा ताकि आपको उनका सहयोग मिल सके। वैसे अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको विदेश यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं की चाहत और शौक पर धन खर्च हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आप लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। अगर आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, लाभ में वृद्धि से आपको खुशी मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वाले आज भावुक और दयालु रहेंगे। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है, उन्हें आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने से खुशी होगी। आज नौकरी में भी आपके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं और उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा साथ ही माता के साथ तालमेल भी बनाए रखना होगा। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) :
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी और सकारात्मक रहेगा। कुछ भौतिक सुख-सुविधाएँ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जमीन, वाहन आदि खरीदने के आपके प्रयास भी आज सफल होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी स्रोत से अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। आज आप अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा।
मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। अगर आपको अपनी संतान से जुड़ी कोई समस्या थी तो आज आप उसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। कोई विशेष उपलब्धि हासिल करके आप प्रसन्न रहेंगे। मीन राशि के छात्रों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने परिचित की मदद से आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। आज आपको अपने पिता से भी लाभ मिलेगा और सरकारी क्षेत्र में भी आज आपको सफलता मिलेगी।