सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बाँका। विधायक मनोज यादव द्वारा 21 फरवरी 2025 शुक्रवार को दिन के एक बजे फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत पंचायत उत्तरी कोझी के मझली कुसहा गांव में विनो पुझार के घर से सुरेश पुझार घर तक मुख्य मंत्री क्षेत्रीय विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक निधी कोश से दिए गये राशि से बने पी सी सी सडक निर्माण कार्य का अपने समर्थकों के उपस्थित में पांच लाख रुपए के लागत से बने सड़कों का शिलालेख पर लगे पर्दे को उठा कर एवं नारियल फोड़ कर विधिवत उद्घाटन किया।
इसके साथ ही ग्राम शलैया में गोदावरी सेवा संस्थान के द्वारा विधवा महिलाओं को साड़ी का वितरण अपने कर कमलों के द्वारा किया गया। इस मौके पर कैथा पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, समाजिक कार्यकर्ता रामानंद यादव,लोक नाथ यादव ,बम-बम महराना,अशोक यादव, विन्देश्वरी यादव,धर्म यादवके कलावे गोदावरी सेवा संस्थान के सभी लोग उपस्थित थे।