सेंट्रल पब्लिक स्कूल धनसोई ने धूमधाम से मनाया 16वां वार्षिकोत्सव…

बीआरएन बक्सर  । धनसोई बाजार के खरवनिया रोड़ स्थित केशव पैलेस में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने अपने विद्यालय का 16वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुधाकर सिंह, डुमरांव महाराज युवराज चंद्र विजय सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, मुखिया अनिल सिंह, दिवाकर सिंह  उर्फ टुनटुन सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

तत्पश्चात निदेशक अजय कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। इस दौरान सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी संस्कृति की झलक होना काफी जरूरी है। जो इन बच्चों के द्वारा किया गया है। ऐसे ऐसे कार्यक्रम कराए जाने से बच्चों में आत्म बल बढ़ता है।

वहीं डुमरांव महाराज युवराज चंद्र विजय सिंह ने भोजपुरी में बोलते हुए कहा कि हम कहीं भी रहे, कितने भी बड़े पद पर चले जाएं परंतु अपनी भाषा भोजपुरी को कभी नही भूल सकते हैं।क्योंकि यही हमारी पहचान है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की स्कूल की छात्राओं की स्वागत गीत के किया गया।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रानी सिंह के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरू हुआ। भारत की सभी 28 राज्यों की झलक लोक नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने उकेरा। बिहार के सभी त्योहारों का भी छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने किड्स नृत्य की प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *