न्यूज़ विज़न। बक्सर
झारखंड पुलिस ने रविवार को बिहार के बक्सर एवं छपरा में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है जिसमे बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेका पांडेयपुर में धीरज मिश्रा के घर वही दूसरी तरफ छपरा जिला के पूर्व अंचलाधिकारी अनिल सिंह के घर कार्रवाई की गयी है।
सिकरौल थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के रांची धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद सिंह की हत्या मामले में रांची पुलिस ने दंडाधिकारी की मदद से रेका पांडेपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा के घर कुर्की की गई। धीरज मिश्रा वर्ष 2024 में रांची विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई वेद सिंह हत्या कांड में नामजद अभियुक्त था। इस संबंध में विधान सभा थाना में कांड संख्या 34/24 दर्ज किया गया था। जिसमे वह फरार चल रहा था।
सिकरौल थाना अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि धीरज मिश्रा पर बक्सर जिला के विभिन्न थानों में भी हत्या व लुट के कई मामले दर्ज हैं । जिसको लेकर वह कई बार जेल जा चुका है। रांची में पूर्व पार्षद हत्या केस में वह फरार था। जिसके विरुद्ध रांची कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उसके घर के सभी समान सहित खिड़की व दरवाजों को कुर्क कर सिकरौल थाना लाया गया।