अज्ञात अपराधियों ने उपमुखिया को मारी गो’ली

सारण :- मांझी प्रखण्ड के मुबारकपुर पंचायत के उपमुखिया को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घायल उपमुखिया की पहचान सिधरिया टोला निवास कमलेश यादव बताए जाते हैं।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार उपमुखिया पंचायत के कोडर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे इसी बीच अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद घायलावस्था में उपमुखिया को आनन फानन में ग्रामीणों ने एकमा निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *