अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ के बीच पौधों का किया गया वितरण

सारण :- जिले के पानापुर जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर के जीपुरा स्थित आवास पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को महिलाओं के बीच पौधे का वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ आनंद पांडेय ने महिलाओं को महोगनी का पौधा सौंपते हुए कहा कि पृथ्वी को माता माना गया है। इसलिए इसकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। वातावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए पेड़ पौधे लगाने जरूरी है।

वही जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर ने बताया कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र में अबतक सैकड़ों पेड़ लगाए गए है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से पौधारोपण की अपील की। इस मौके पर जदयू के जिला महासचिव हरेंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *