ये कैसा जुनून! वन मैन आर्मी बनकर डॉ अनुज हर धर्म व समुदाय के गरीब और असहाय को ठंड में कंबल देने का शहर से लेकर गांव तक ऐसे चला रहे अभियान, पढ़ें पूरी खबर 

एक तरफ शहर के अंसार नगर में कंबल पाकर खुश हुए अल्पसंख्यक समुदाय के वृद्धजन, तो दूसरी तरफ नारदीगंज प्रखंड के दस गांवों में हजारों वृद्धिजनों में बांट दिया कंबल 

Report by Nawada News Xpress 

नवादा / सूरज कुमार 

नवादा में मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ अनुज ठंड के इस मौसम में वन मैन आर्मी बनकर सभी धर्म व समुदाय के गरीब और असहाय वृद्धजनों बीच कंबल वितरण एक सूत्री अभियान चला रहे हैं। पूरे जिले में अब तक 50 हजार से अधिक कंबल बांट चुके हैं। पिछले दिनों मॉडर्न इंगलिश स्कूल, नवादा एवं लक्ष्य एडुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मोगलाखार व अंसार नगर के दरिया शाह कब्रिस्तान मैदान में हजारों अल्पसंख्यक समुदाय के वृद्धजनों, महिलाओं में समाजसेवी, शिक्षाविद सह मॉडर्न समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज के द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया गया।

वहीं नारदीगंज के दस गांवों में कंबल वितरण किया। वर्तमान समय में कप कंपाती ठंड से आम नागरिक त्राहिमाम हैं। ऐसे कठिन समय में मॉडर्न समूह के द्वारा पिछले 10 दिनों से निरंतर ठंड से राहत के लिए वृद्धजनों, महिलाओं, असहाय लोगों के बीच पहुंचकर कंबल देने का कार्य किया जा रहा है। मॉडर्न परिवार के द्वारा यह कार्य पिछले 15 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से लगातार होते आ रहा है। इस अवसर पर मॉडर्न समूह के निदेशक ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा जाति- धर्म से उपर उठकर जन कल्याण के लिए पवित्र भावना से काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि न केवल हम शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपने योगदान देकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मोलाखार वार्ड 25 एवं 27 के हजमत नगर, आजाद नगर, तकिया पर,अफजल नगर, वार्ड 30 के बड़ी दरगाह, वार्ड 40 कमालपुर, अंसार नगर, न्यू अंसार नगर के लगभग 1000 वृद्धजन, महिलाओं, गरीबों एवं असहाय अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान मो फैज ने कहा कि आज गरीबों के लिए मॉडर्न समूह जो कि समाज कल्याण की भावना के साथ निःस्वार्थ मदद कर रहा है,

उसके लिए पूरा अल्पसंख्यक समाज शुक्रगुजार है। यह नवादा की पहली ऐसी संस्था है, जो कि समाज के वंचित असहाय परिवारों की मदद कर रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर समाजसेवी अलाउद्दीन अंसारी, मो मुख्तार, अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता मो रिजवान आलम, मो चांद खान, अलाउद्दीन, जैमुर कादरी, राबीद हुसैन, लटन अंसारी, जसीमुद्दीन, मो जफर, मो मुख्तार खान, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढा़ पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार उपस्थित रहे। 

नारदीगंज के 10 गांवों के वृद्धजन व महिलाएं कंबल पाकर दिया आशीर्वाद

नारदीगंज प्रखंड के ओड़ो पंचायत के इंटर विद्यालय ओड़ो के खेल मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह एवं त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को लक्ष्मी नाट्य कला परिषद ओड़ो के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चंदन सिंह, सीताराम सिंह, अरुण कुमार एवं बुद्धिजीवी ग्रामीण के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माला पहनकर स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर ओड़ो, कोसला एवं इचुआ करना पंचायत के लगभग 10 गांवों के ओड़ो, बस्ती बिगहा, बहादुरगंज, महादेव बिगहा, कोसला, बभनौली, सीता बिगहा, नया नगर दलित टोला, फतेहपुर, इचुआकरना, दयाली बिगहा, भेलू बिगहा, आदमपुर, जगदीशपुर तथा पांचू बिगहा के हजारों वृद्ध, महिलाएं व असहाय गरीब लोगों को कंबल दिया गया। जिसके बाद लोगों ने खूब आशीर्वाद दिया।

मौके पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी डॉ जेपी चौधरी, प्रो वीरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, सीताराम सिंह, अरुण कुमार, विजय कुमार, उपेंद्र रजक, कोसला पंचायत की उप मुखिया मारो देवी, वार्ड सदस्या कमला देवी, राजीव रंजन, अनिता कुमारी, रुबी कुमारी, विपिन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, ईश कुमार, पचाढा़ पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, संजय कुमार तथा मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *