ससुराल गए युवक की सं/दिग्ध अवस्था में मौ/….परिजनों ने लगाया ह/..त्या करने का आरोप

Sheikhpura:- ससुराल गए युवक की संदिग्ध व्यवस्था में शव बरामद किया गया है। घटना के बाद युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घटना जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव में घटित हुई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केवायीबीघा गांव निवासी पिंटू रविदास के 25 वर्ष यह पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में की गई है।

मृतक इंद्रजीत कुमार पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक इंद्रजीत कुमार के भाई अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की संध्या अपने एक परिजन के जन्मदिन में शामिल होने खुड़िया बाजितपुर गया हुआ था। वहां से वह अपने ससुराल चल गया। रात्रि करीब 1:30 बजे के आसपास उसे फोन कर पड़ोसियों ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। शव घर में पड़ा हुआ है,

जिसके बाद में अन्य परिजनों को लेकर सुबह 3 बजे पहुंचे तो देखा कि उनका शव जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। उन्होंने बताया कि जब भी ससुराल पहुंचे तब उनके ससुर सास और साला घर छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

4 वर्ष पहले उसने पहाड़िया गांव के अवधेश रविदास की पुत्री आशा देवी के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से ससुराल वाले नाराज चल रहे थे। इसी कारण हत्या किए जाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *