राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही बख्तियारपुर से तिलैया तक 98 किलोमीटर लंबे रेलखंड का दोहरीकरण शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए 2400 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। भारतीय रेलवे बोर्ड के जनरल सेफ्टी डायरेक्टर हरिशंकर वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ राजगीर का दौरा किया और परियोजना की समीक्षा की।
इस दौरान हरीशंकर वर्मा ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सर्वेक्षण का कार्य तेज गति से चल रहा है। दोहरीकरण के साथ-साथ राजगीर रेलवे स्टेशन को भी अंतर्राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद राजगीर रेलखंड पर तीन नई ट्रेनों को जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी और उनके यात्रा अनुभव को सुगम बनाया जा सकेगा। वर्तमान में राजगीर स्टेशन पर एकमात्र पीट लाइन है। लेकिन जल्द ही एक और पीट लाइन का निर्माण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान वर्मा ने रेलवे अधिकारियों को सुरक्षा एवं परिचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि सभी कार्यों को बारीकी से जांचा-परखा जाए। ताकि रेल परिचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही रेल से जुड़ी मशीनरी की नियमित जांच पर भी जोर दिया गया।
- CM निजी नलकूप योजना: किसानों के लिए सुनहरा अवसर, 31 जनवरी तक ऐसे करें आवेदन
- अब कबाड़ बन जाएंगे 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहन, RR पर लगी रोक
- 15 दिन में नहीं सुधरे तो ऐसे पेट्रोल पंपों के लाइसेंस रद्द होंगे, DM को जांच के निर्देश
- राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का कोडरमा तक परिचालन शुरु, जानें समय सारणी
- बिहारशरीफ में बनेगा भव्य क्लॉक टावर, नगर को लगाएगा चार चाँद