ढाई सौ लोगों का जत्था महाकुंभ स्नान के लिए रवाना

ढाई सौ लोगों का जत्था महाकुंभ स्नान के लिए रवाना

भागलपुर:  हिंदू फ्रंट ऑफ भारत संस्था के द्वारा शुक्रवार को ढाई सौ लोगों के जत्थे को भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस से प्रयागराज महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर विदा किया गया।

इस दौरान स्टेशन परिसर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों से गूंजायमान हो रहा था। संगम स्नान करने जा रहे यात्री काफी खुश नजर आ रहे थे। सभी ने एक सुर में कहा कि हम लोगों के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है की सभी लोग एक साथ एक बोगी पर सवार होकर जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ 12 साल में एक बार लगता है। स्टेशन परिसर में हिंदू फ्रंट का भारत संस्था के मनीष दास, चंदन कर्ण, केंद्रीय रेल यात्री संघ के विष्णु खेतान, अनुराधा खेतान सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *