न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को जिले के आकाशी प्रखंड ब्रह्मपुर अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 214 हरिजन टोला एवं मुशायरा टोली एवं चौसा प्रखंड में भी सामूहिक गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन AWC-29 सोनपा मे किया गया, जिसमें AWC-28,AWC-30,AWC-107 ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे स्थानीय महिलाओं और गर्भवती माताओं, जीविका समूह की दीदियां, आशा कार्यकर्ता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण, टीकाकरण और साफ-सफाई की विशेष जानकारी दी गई।
गोद भराई की रस्म को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही, पंचायत में सभी माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के दौरान होने वाले खतरे के लक्षण, प्रसव पूर्व चार जांच, पोषण से भरपूर खान-पान, समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई की महत्ता, स्तनपान की सही प्रक्रिया, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं कन्या उत्थान योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन से जिला लीड चंदन प्रसाद, प्रोग्राम DPHO सिद्धार्थ गौतम, गांधी फेलो मोहम्मद रिजवान, सेविका, आशा, ANM, जीविका दीदी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे और उनके बच्चे स्वस्थ रह सकें।