आशा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पहुंचे मुंगेर। कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। RCP सिंह ने कहा बिहार के सभी सीटों पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव। जिसको लेकर वह कर रही है तैयारी।
दरअसल मुंगेर में आसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आर सी पी सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर मुंगेर के टाऊन हॉल पहुंचे। जहां मौजूद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला , और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
वही मीडिया को दिए अपने बयान में आर सी पी सिंह ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर वे तैयारी कर रहे है। जिसमें बिहार के सभी सीटों पर वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। साथ ही दिल्ली चुनाव के मतगणना और बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर विपक्षियों पर निशान साधते हुए कहा कि जनता के जनादेश को हमेशा मानने के लिए तैयार रहना चाहिए।
और परिवर्तन प्राकृतिक का नियम है। दस वर्षों के बाद वहां परिवर्तन हुआ। जबकि बिहार में तो 20 साल हो गए है। और अब बिहार में भी परिवर्तन होगा। साथ ही उहोंने ने गठबंधन को लेकर कहा कि उन्हें किसी पार्टी से कोई शिकायत नहीं है । जो हम लोगों के सतह मजबूती से खड़ा रहेगें हम उनके साथ जायेगें।
और समय आने पर स्थिति के अनुसार वे निर्णय लेंगे । साथ ही NDA में जाने के मामले में बताया कि उनका दरवाजा खुला हुआ है वे सभी को पसंद करते नापसंद किसी को नहीं करते।