समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रामनगर रेबरा में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-03/2024 में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सरोज झा पिता पवन झा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

वही मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गाँव के कुछ ग्रामीणों ने दबे जवान से बताया कि सरोज झा व उनके पिता पर पूर्व से भी कई कांड में प्राथमिकी अभियुक्त है।कुछ ग्रामीणों ने यह भी भयभीत होकर बताया कि सरोज झा मनबढूं प्रवृति का कहा है।वह अपने साथ में हथियार भी रख कर ग्रमीण सहित अन्य लोगो को भी धमकाने की बात बताया है।

वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-03/2024 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सरोज झा पिता पवन झा ग्राम रामनगर रेबरा थाना खानपुर ने वर्षो से फरार चल रहा था।जिसे बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सरोज झा को पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *