आखिर पेड़ों पर क्यों किया जाता है सफेद चूने से पुताई? कारण जानकर हैरान रह जाएंगे..

Knowledge Facts : अक्सर आप लोगों ने सड़क किनारे लगे पेड़ों पर सफेद चूने से पुताई की हुई तो जरूर देखा होगा. खासकर, इन पेड़ों पर हमेशा नीचे की तरफ यानी तने पर सफेद रंग का पेंट किया हुआ रहता है. ऐसे में कभी आपके मन में यह सवाल तो जरूर आया है कि इन पेड़ों पर ये “सफेद पेंट” क्यों किया जाता है? तो चलिए इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानते हैं….

तो इसलिए किया जाता है पेंट

आपको बता दे की सड़क किनारे लगे पेड़ों पर सफेद चूने से पुताई पेड़ों की जड़ों की तरफ तने पर होती है. कभी-कभी चूने के साथ गेरू का भी उपयोग किया जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चूने और गेरू के प्रयोग से पड़ों की उम्र कई सालों तक बढ़ जाती है. अपने गुणों के कारण चूना और गेरू की वजह से पेड़ों में कीड़े भी नहीं लगते और सालों-साल तक सुरक्षा रहती है.

पेड़ पर नंबर क्यों लिखे जाते हैं?

यहां तक की सड़क किनारे लगे पड़ों पर कई जगहों पर तो सफेर रंग पर नंबर भी लिखा रहता है. दरअसल, यह इस बात का यह संकेत होते हैं कि ये वृक्ष वन विभाग (Forest Department) की ओर से लगाए गए हैं और इन पर नंबर लिखने के पीछे कारण इन पेड़ों की गणना करना होता है. कुछ जगहों पर पेड़ों पर लाल और नीला रंग का भी प्रयोग किया जाता है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *