Chhapra: बाबा मनोकामना नाथ मंदिर का जिर्णोद्धार कार्य निरंतर चल रहा है। महाराष्ट्र से आए हुए कुशल कारीगरों के द्वारा शिखर का कार्य शुभारंभ किया गया।
आचार्य महेश मिश्रा, पुजारी गोपाल मिश्रा, आचार्य सोमू मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण एवं अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक के शंखनाद के साथ पूजन प्रारंभ हुआ। मुख्य जजमान मंदिर समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुन्ना ने पूजन किया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक सचिव अरुण पुरोहित ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से इस पुनीत कार्य में तन मन धन से सहयोग कर बाबा मनोकामना नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
इस अवसर पर शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, माधवेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह पप्पू गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव से गूंजायमान हो उठा।