CM Nitish Cabinet Meeting में चमका DARBHANGA, यहां बनेगा फोरलेन, 338 करोड़, APPROVED

दरभंगा | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई, जिसमें 146 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे और कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर निर्णय लिया गया।

दरभंगा एम्स के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

दरभंगा एम्स तक सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 4-लेन पहुँच पथ (लंबाई 1 किलोमीटर) के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, शोभन-एकमी पथ (कुल लंबाई 10 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए भी स्वीकृति मिली है।

338 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति

इन दोनों परियोजनाओं के लिए कुल ₹338.11 करोड़ (तीन सौ अड़तीस करोड़ ग्यारह लाख नब्बे हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से दरभंगा एम्स तक यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिनसे बिहार में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *