Social Media पर Trend कर रहा #HappyBirthdayNitishKumar, राजनीति में 50 साल, जानिए किसने कहा – सुशासन का…

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चिराग पासवान, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स (Twitter) पर लिखा-


“बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जन कल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”


#HappyBirthdayNitishKumar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई देते हुए कहा-


“बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।”


इसके अलावा नितिन गडकरी, चिराग पासवान, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन समेत कई दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।


#HappyBirthdayNitishKumar: विधानसभा में गूंजे नीतीश कुमार के लिए बधाई संदेश

बिहार विधानसभा में भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी गई।
सदन के सदस्यों ने मेज थपथपा कर उन्हें सम्मान दिया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सीट से ही हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।


#HappyBirthdayNitishKumar: नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

🔹 जन्म: 1 मार्च 1951, बख्तियारपुर, बिहार
🔹 राजनीति में 50 वर्षों से सक्रिय
🔹 बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल
🔹 सुशासन और विकास के लिए पहचाने जाते हैं


#HappyBirthdayNitishKumar: आम जनता से लेकर बड़े नेताओं तक, बधाइयों की लगी कतार

नीतीश कुमार के 74वें जन्मदिन पर सभी वर्गों से बधाइयां मिल रही हैं।
सामान्य जनता से लेकर राजनीतिक नेताओं तक, हर कोई अपने तरीके से शुभकामनाएं दे रहा है।
सोशल मीडिया पर भी #HappyBirthdayNitishKumar ट्रेंड कर रहा है।

📌 नीतीश कुमार के जन्मदिन पर आप क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट में बताएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *