Bihar Weather: Darbhanga में भी मौसम ने ली अंगराई, कई जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट

पटना| बिहार में शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है। Darbhanga में बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है। हालांकि, ठंड का असर अब कम होता नजर आ रहा है।

कई जिलों में हुई बारिश, तापमान में गिरावट

शनिवार सुबह पटना, वैशाली, भोजपुर समेत कई जिलों में अचानक से बादल छा गए और तेज बारिश हुई। पटना, सीवान, सारण, भोजपुर और वैशाली जिले में सुबह 7 बजे तक कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 मार्च 2025 को कटिहार, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और नवादा जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 02 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे पहले बने पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ रेखा की वजह से बिहार में बारिश हो रही है। हालांकि, कल से मौसम शुष्क होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *