Sehri Time Bihar: क्या है Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur, Darbhanga, Samastipur, Gaya, Navada में सहरी और इफ्तार का सही समय?

Sehri Time Patna: रमजान 2025 का पाक महीना इस दौरान मुस्लिम समुदाय 30 दिनों तक रोजा रखता है, जिसके बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। रमजान का पहला रोजा रविवार से रखा जाएगा और तरावीह की नमाज शनिवार की रात से शुरू होगी।


रमजान में नेकी और इबादत का महत्व

रमजान को सब्र और इबादत का महीना माना जाता है। मान्यता है कि रमजान में किए गए नेक कार्यों का सवाब 70 गुना अधिक मिलता है। इस दौरान सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है। रोजे के दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना जल और अन्न ग्रहण किए अल्लाह की इबादत की जाती है


रमजान 2025: बिहार में 2 मार्च को सहरी का समय

अगर आप बिहार में रमजान 2025 के सहरी के सही समय की जानकारी चाहते हैं, तो यहां प्रमुख शहरों की टाइमिंग दी गई है:

📌 पटना – सुबह 4:49 बजे
📌 मुजफ्फरपुर (सुन्नी) – सुबह 4:51 बजे
📌 मुजफ्फरपुर (शिया) – सुबह 4:46 बजे
📌 भागलपुर – सुबह 4:47 बजे
📌 दरभंगा – सुबह 4:51 बजे
📌 समस्तीपुर – सुबह 4:53 बजे
📌 गया – सुबह 4:55 बजे
📌 नवादा – सुबह 4:53 बजे

👉 बिहार के अन्य शहरों में सहरी और इफ्तार टाइमिंग जानने के लिए इस्लामिक फाइंडर या रमजान कैलेंडर 2025 पर विजिट करें।


रमजान के चांद का दीदार और बाजार की रौनक

29 शाबान की रात को चांद देखने की अपील की गई थी, लेकिन चांद नहीं दिखने के कारण 30 शाबान को शनिवार के दिन पूरा किया गया। शनिवार से ही खजूर, सेवइयों और रमजान से जुड़ी चीजों की खरीदारी जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *