Madhubani का रसूखदार,##@बाज, सलाखों से बात निकलेगी

हरि शंभु | Madhubani | हरलाखी | हरलाखी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी उप प्रमुख पति सह राजद नेता अमरनाथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी प्रखंड मुख्यालय उमगांव से की गई।

क्या है मामला?

करीब चार महीने पूर्व मनोहरपुर गांव की निवासी सुनैना देवी ने अमरनाथ यादव पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने की पुष्टि

हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

स्थानीय राजनीति में हलचल

अमरनाथ यादव की गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। राजद समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *