Darbhanga जिला परिषद में भूचाल, दो अधिकारियों का इस्तीफा…Pressure Politics Exposed

दरभंगा जिला परिषद के दो अभियंताओं का इस्तीफा एकबारगी आने से दरभंगा प्रशासनिक व्यवस्था पर कई लकींरें खिंच गईं हैं। गुरुवार को जिला अभियंता अनिल कुमार और सहायक अभियंता रामेश्वर झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों अधिकारियों ने उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को अलग-अलग पत्र देकर अपने पद छोड़ने की सूचना दी।

इस्तीफे के पीछे अलग-अलग कारण, अनिल कुमार का…

जिला अभियंता अनिल कुमार ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए लिखा कि अब जिला परिषद में कार्य करना नहीं चाहते, इसलिए डीक्यूएम सह जिला अभियंता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं

रामेश्वर झा का इस्तीफा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में

वहीं, सहायक अभियंता रामेश्वर झा का इस्तीफा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचाने वाला है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के कारण अभियंत्रण विभाग पूरी तरह पंगु बन चुका है

रामेश्वर झा ने लगाए गंभीर आरोप

रामेश्वर झा ने अपने त्यागपत्र में कहा:

“राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के कारण अभियंत्रण विभाग पंगु बनकर रह गया है। ऐसी स्थिति में मैं अपने दायित्व का निर्वहन करने में असमर्थ महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

उनके इस बयान के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है

प्रशासन और राजनीति में हलचल

रामेश्वर झा के इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप इस बात की ओर इशारा करता है कि इंजीनियरिंग विभाग में सरकारी कामकाज को लेकर भारी दबाव बनाया जा रहा था, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कार्य करना मुश्किल हो गया था।

क्या हो सकते हैं इस्तीफे के पीछे के कारण?

  1. विकास योजनाओं में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप
  2. सरकारी टेंडर और परियोजनाओं में दबाव
  3. स्वतंत्र रूप से काम करने में बाधा
  4. बढ़ती प्रशासनिक चुनौतियां

आगे क्या होगा? इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है

इन इस्तीफों के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। क्या सरकार इस मामले की जांच करेगी या फिर यह मामला राजनीतिक बहस तक सीमित रह जाएगा? वैसे, जानकारी यही है, इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है।

👉 इस खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए DeshajTimes.com पर बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *