Darbhanga का खौफ रिंगटोन और पेंटर…गवाही दो…नहीं तो आंत फाड़े, हाथ तोड़े

प्रभास रंजन। दरभंगा में यह कैसी वारदात? गवाही देने से मना क्या किया? आंत फाड़ दिए। हाथ तोड़ दिए। बहेड़ी के युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। हालत नाजुक है। फिलहाल, युवक डीएमसीएच में भर्ती है।

लोहे की रॉड और खंती से हमला

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के ठाठोपुर गांव में गवाही देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड और खंती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है

क्या है पूरा मामला?

✔️ घायल व्यक्ति: ओमप्रकाश सिंह (ठाठोपुर निवासी)
✔️ हमलावर: घनश्याम सिंह, ओम प्रकाश सिंह उर्फ रिंगटोन, जयप्रकाश सिंह उर्फ पेंटर, जयप्रकाश सिंह और विकास कुमार सिंह
✔️ हमले का कारण: पूर्व में दर्ज थाना कांड संख्या 62/25 में गवाही देने का दबाव
✔️ घायल की हालत: पेट में गंभीर चोट से आंत फट गई और हाथ टूट गया

पत्नी बिट्टू देवी बताती हैं, मेरे पति तो घर के पास खड़े थे

पीड़ित की पत्नी बिट्टू देवी के अनुसार, उनके पति घर के पास खड़े थे, तभी आरोपियों ने गवाही देने के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो लोहे की रॉड और खंती से हमला कर दिया

आंत फाड़ डाला, एक हाथ भी तोड़े 

हमले में ओमप्रकाश सिंह को पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी आंत फट गई और एक हाथ टूट गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे परिजनों में रोष है।

👉 क्या पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करेगी? DeshajTimes.com पर अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *