Darbhanga के लोगों के लिए Holi से पहले Happy Holi!, विकास की नव-रफ्तार! Amas Darbhanga Expressway पर तेजी से चल रहा काम, पढ़िए ताजा अपडेट

दरभंगा: अमास-दरभंगा एक्सप्रेस-वे (Expressway) परियोजना के पैकेज-3 में PQC (पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट) का कार्य शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य में तेजी आ रही है, जिससे जल्द ही इस एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद बढ़ गई है।

इस 189 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के बनने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क बेहतर होगा और यातायात सुगम हो जाएगा।

Amas-Darbhanga Expressway: एनएच-119 डी का होगा चौड़ीकरण

राष्ट्रीय राजमार्ग 119 डी को छह लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में बदला जाएगा।

  • लागत: ₹1082.85 करोड़
  • लंबाई: 12.60 किलोमीटर
  • निर्माण शुरू: वर्ष 2024

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

Amas-Darbhanga Expressway: बंगाल और झारखंड से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

यह आर्थिक कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-02, एचएच-19 और एचएच-27 को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे माल ढुलाई और यातायात की दक्षता में सुधार होगा।

Amas-Darbhanga Expressway: बिहार के 7 जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

 यह गया, औरंगाबाद, पटना, समस्तीपुर, दरभंगा सहित 7 जिलों से गुजरेगा। 19 शहरों को भी जोड़ा जाएगा।

  • पटना से दरभंगा की यात्रा में 4 घंटे की कमी होगी
  • व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

Amas-Darbhanga Expressway: चार चरणों में हो रहा निर्माण

इस एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करा रही है।

  • चौड़ाई: 200 फीट
  • लागत: ₹5000 करोड़
  • निर्माण कंपनियां:
    • आमस से समस्तीपुर – मेधा कंस्ट्रक्शन
    • समस्तीपुर से दरभंगा एयरपोर्ट – रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन

Amas-Darbhanga Expressway: दरभंगा शहर को मिलेगी नई सड़कें

यह लहेरियासराय-बहेड़ी मार्ग से जुड़ेगी और बहादुरपुर के देकुली मोड़ के पास शहर को एनएच-57 से जोड़ेगी

  • एम्स के लिए फ्लाईओवर बनेगा
  • एनएच-322 से एकमी घाट के पास शहर को कनेक्ट किया जाएगा
  • डीलाही और रोसड़ा से भी यह सड़क शहर को जोड़ेगी

Amas-Darbhanga Expressway:  झारखंड और पूर्वोत्तर तक होगा सुगम आवागमन

  • यह एनएच-77 से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए सोनबरसा तक जोड़ेगा।
  • एनएच-80 के माध्यम से भागलपुर और मुंगेर होते हुए झारखंड तक कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • मधेपुरा और सहरसा जाने के लिए भी नई सड़क बनेगी।

Amas-Darbhanga Expressway: लोगों को मिलेगी जाम से निजात

इस परियोजना के पूरा होने से दरभंगा शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यात्रा तेज और सुरक्षित होगी।

Amas-Darbhanga Expressway: निर्माण कार्य को मिली गति

अमास-दरभंगा एक्सप्रेस-वे बिहार की सबसे अहम सड़क परियोजनाओं में से एक है, जो राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) प्रदान करेगी। पैकेज-3 के तहत PQC बिछाने का कार्य प्रारंभ होने से निर्माण कार्य एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है। इससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता बेहतर होगी।

Amas-Darbhanga Expressway: क्या है PQC और इसका महत्व?

PQC (Pavement Quality Concrete) उच्च गुणवत्ता वाला कंक्रीट होता है, जिसका उपयोग हाईवे और एक्सप्रेस-वे में टिकाऊपन और मजबूती बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह सड़क को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने में मदद करता है, जिससे यात्रियों को सुगम सफर मिल सकेगा।

Amas-Darbhanga Expressway: परियोजना से जुड़ी अहम बातें

  • अमास-दरभंगा एक्सप्रेस-वे बिहार के कई प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
  • इसके निर्माण से यात्रा का समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • पैकेज-3 में PQC कार्य की शुरुआत के साथ, परियोजना के समय पर पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *